राजुकमार से कभी मिलने का मौका नहीं
मिला, लेकिन उनके बारे में उनके कई साक्षात्कारों और उन पर लिखी किताबों से जानने का
मौका मिला है। बॉलीवुड के बड़े लेखक दीप ने अपने एक साक्षात्कार में राजुकमार को घमंडी
कहते हुए लिखा है कि आज भी नहीं भूला वह दिन जब राजकुमार ने मुझे देखे बिना ही अपने
गेट से बाहर निकल जाने को कह दिया था। उसी से गलता है कि राजकुमार के दिमाग में स्टारडम
कितनी हावी थी। आज राजकुमार की 19वीं पुण्यतिथि है, इसलिए उनके कुछ ख़ास किस्से का यहां जिक्र किया जा रहा है। सुना है कि राजकुमार ने एक बार धर्मेंद्र और जीतेंद्र को बंदर कह दिया था। दरअसल राजकुमार अक्सर साथी कलाकारों को गलत नाम से बुलाया करते थे और धर्मेंद्र को जीतेंद्र और जीतेंद्र को धर्मेंद्र पुकारते थे। एक दिन धर्मेंद्र को गुस्सा आ गया, तो राजकुमार ने कहा, "क्या फ़र्क़ पड़ता है, राजेंद्र हो या धर्मेंद्र, जीतेंद्र या बंदर, जानी राजकुमार के लिए सब बराबर हैं।"बप्पी लाहिड़ी से भी एक दिलचस्प किस्सा जुड़ा है, जब राजकुमार ने बप्पी को मंगलसूत्र पहनने की सलाह दी थी। एक बार एक पार्टी में राजकुमार ने बप्पी लाहिड़ी को देखा। पहले गौर से ऊपर से नीचे तक निहारा और बप्पी से कहा, "जानी बहुत अच्छे लग रहे हो। वाह शानदार। एक से बढ़कर एक गहने पहने हो। सिर्फ मंगलसूत्र की कमी रह गई है। वो भी पहन लेते।"

No comments:
Post a Comment