Tuesday, 22 September 2015

बीमारी से परेशान प्रियंका


एक ओर पर्दे पर प्रियंका अपने दुश्मनों से लड़ रही है वहीं रियल लाइफ में वह अपनी पेट की बीमारी से तंग आ गई हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपने फैंस के साथ शेयर किया कि उनका पेट खराब है जिसके कारण वह सो नहीं पा रही हैं और उनकी मां रात भर उनकी देखभाल कर रही हैं। इससे पहले प्रियंका आंखों में होने वाले दर्द के कारण परेशान रही थीं। प्रियंका पश्चिम के छोटे पर्दे पर 'क्वांटिको' में नजर आएंगी. घरेलू फिल्मों में प्रियंका की आने वाली फिल्मों में संजय लीला भंसाली की 'बाजीराव मस्तानी' और प्रकाश झा की 'जय गंगाजल' शामिल हैं, जिसमें प्रियंका ने सख्त पुलिसवाली का किरदार निभाया है ।

Embedded image permalink

Monday, 21 September 2015

नए सफर पर निकले आमिर

Embedded image permalink



आमिर की फिल्म दंगल का पहला पोस्टा जारी हो गया है। उनकी यह फिल्म अगले साल दिसंबर में रिलीज होगी। पर आमिर खान ने अभी से दंगल शुरू होने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने ट्विटर हैंडल से इसका फस्र्टलुक-पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में लिखा है आज से दंगल शुरू।

पोती आराध्या से दूर हुए दादा-दादी


पिछले कुछ दिनों से खबर आ रही है कि आराध्या अपने दादा-दादी के साथ न रहकर अपने नाना-नानी के साथ रहती है। अब ऐश और आराध्या की हालिया तस्वीरों से इस बात का यकीन भी हो रहा है। तभी तो जहां बप्पा की पूजा में ऐश को अपने बच्चन परिवार के साथ होना चाहिए था वहीं वहां पर वह अपनी बेटी और माता-पिता के साथ दिखाई दीं।

Sunday, 20 September 2015

फजलू की निकल पड़ी


बॉलीवुड जगत में 'परिणीता' और 'मर्दानी' जैसी बेहतरीन फिल्में बनाने वाले लेखक और निर्देशक प्रदीप सरकार ने अपने अगले विज्ञापन शूट के लिए नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को चुना है। यह एक सूट के ब्रांड का विज्ञापन है जिसकी शूटिंग कल से फिल्मिस्तान स्टूडियो में शुरू की जाने वाली है।नवाज़उद्दीन का पिछला विज्ञापन उनके असल ज़िन्दगी पर आधारित था लेकिन यह विज्ञापन उनके पिछले विज्ञापन से काफी अलग होनेवाला है। इनदिनों नवाज़ुद्दीन विज्ञापन जगत के चहिते बनते जा रहे हैं। पिछले तीन महीनों में नवाज़ुद्दीन का यह तीसरा विज्ञापन है। 



Displaying Nawaz 3.jpg

Saturday, 19 September 2015

नॉनवेज नहीं होगी आलिया की डेट



पहले करीना और अब शाहिद की संगति में आलू यानी कि आलिया भट्ट भी वेजिटेरियन हो गई हैं। हाल ही में उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया है। इसके साथ ही आलिया जब शाहिद के साथ डेट पर जाएंगी तो वह नॉनवेज नहीं बल्कि वेजिटेरियन खाना खाएंगी। 



http://epaper.livehindustan.com/epaper/Ranchi/Ranchi%20City%20Live/2015-9-19/133/Page-6.html


सीधी पड़ गई आमिर की चाल


आमिर खान जो अपनी फिल्मों की रिलीज से पहले लोगों से लाखों कोसो दूर रहते हैं। उन्हें इस बार क्या हुआ कि वह फिल्म दंगल की रिलीज से पहले न सिर्फ इधर-उधर घूम रहे हैं बल्कि फैंस से भी मिल रहे हैं। अब हाल ही में वह अपने एक फैंस से मिले। तस्वीरें भी खिंचवाई और खिंचवाते ही उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। दरअसल फैंस से मिलना और उनके दुख दर्द सुनने में आमिर को दिलचस्पी हो न हो, लेकिन इस बार उन्होंने फिल्म की पब्लिसिटी और मार्केटिंग की योजना बदल दी है और इसी योजना के तहत वह जानबूझ कर फिल्म के बारे में लोगोें की जिज्ञासा बढ़ाने के लिए अपनी प्रर्दशनी करने पर लगे हुए हैं। हालांकि वह अपनी चाल में कामयाब भी हो रहे हैं। तभी तो जो फिल्म अभी आई ही नहीं लोगों को उसके बारे में न सिर्फ पता है बल्कि उसके बारे में चर्चा भी खूब हो रही है।

Thursday, 17 September 2015

मस्तानी के लिए बदनाम होने को तैयार हैं बाजीराव

http://epaper.livehindustan.com/epaper/Agra/Agra-Plus/2015-9-



‘बाजीराव ने मस्तानी  से मोहब्बत की है अय्याशी नहीं’ फिल्म बाजीराव मस्तानी की जान इस डायलॉग को लगता है फिल्म के बाजीराव ने अपनी रियल जिंदगी में भी फॉलो कर लिया है। तभी जो हाल ही में जब उन्होंने अपनी मस्तानी यानी कि दीपिका को भीड़ में लोगों से परेशान होते देखा तो वह बिना किसी झिझक के उनका बॉडीगार्ड बन गए। इस दौरान ली गई उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।
17/9/Page-6.html

Wednesday, 16 September 2015

सुजैन की बेवफाई पर नाराज हुई उनकी मां


पिछने कुछ दिनों से हिृतिक रोशन की एक्स पत्नी सुजैन की दूसरी शादी की खबरों से बॉलीवुड का बाजार गर्म है, जिसे देखो वही उनके पति के नाम पर अपने-अपने अंदाजे मार रहा है। इन खबरों ने जहां गॉशिप करने वालों को सुजैन के बारे में बोलने का मौका दिया वहीं, इससे सुजैन और उनका परिवार बेहद उदास है। इस खबर पर सुजैन की मां का कहना है कि यह बात बिल्कुल झूठी है और सुजैन किसी से भी शादी नहीं कर रही हैं। उनकी मां ने तो गुस्से में यह भी कह दिया कि क्यों लोग उनकी बेटी को अकेला नहीं छोड़ देते । उन्होंने कहा कि उनकी बेटी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रही है, लेकिन उसे आगे बढ़ने के लिए किसी का सहारा नहीं चाहिए। वह अकेले अपने दो बच्चों को पाल रही है और वह इससे काफी खुश है। हालांकि उन्होंने अर्जुन के बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया, क्योंकि उन्हें लगता है कि सुजैन और अर्जुन का कोई रिश्ता नहीं है।


Sussanne and Zarine Khan

Monday, 14 September 2015

बॉयफ्रेंड की सिफाशि कर रही हैं कैट


कैटरीना के बॉयफ्रेंड रणबीर की खस्ता हालत किसी से छुपी नहीं है, इसलिए अब गर्लफ्रेंड कैट भी खुलकर उनके फेलियर के बारे में बात करने लगी है। हाल ही में कैट ने अपने फैंस से कहा कि वह सभी रणबीर की फिल्मों को देखें और उन्हें प्यार दें।कैटरीना ने कहा, ‘‘उनकी फिल्में अच्छी नहीं चल रही हैं यह दुख की बात है. लेकिन वह अपनी हर फिल्म में अपना दिल और रूह डाल देते हैं. मैं जानती हूं कि उन्हें यह बात बहुत दुख देती है कि वह अपने दर्शकों की आकांक्षाओं पर खरे नहीं उतर पा रहे हैं.’’
वह अपने दर्शकों को प्यार करते हैं और चाहते है कि लोग उसकी फिल्में पसंद करें. वह दर्शकों का पसंदीदा स्टार बने रहना चाहता है इसलिए यह (फिल्मों का न चलना) उसे तकलीफ देता है अब कैटरीना ऐसा क्यूं कह रही हैं यह तो सभी जानते हैं, लेकिन उनकी यह बात सुनकर उनके वह फैंस जरूर दुविधा में आ जाएंगे जो उनसे प्यार करते हैं।



Sunday, 13 September 2015

अथिया की पब्लिसिटी खा गईं कृष्णा


भले ही इन दिनों सलमान सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी का नाम भुनाने के लिए जी जान से प्रमोशन कर रहे हों, लेकिन इन दिनों बॉलीवुड में किसी ओर के नाम की ही चर्चा हो रही है। वह नाम है जैकी श्राफ की बेटी और टाइगर श्राफ की बहन कृष्णा श्राफ का। जिन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक टॉपलेस तस्वीर डालकर अथिया पर से लोगों का ध्यान हटाकर खुद पर डाल दिया। सबसे खास बात यह रही कि बेटी की इस हरकत पर पापा जैकी ने गुस्सा करने के बावजूद अपनी परवरिश की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अपने बच्चों को इतने अच्छे संस्कार दिए हैं कि वह अपना अच्छा बुरा सब समझते है। जैकी की इन सभी बातों से तो यही लग रहा है कि वह जैकी ही हैंजिनकी छूट का उनकी बेटी ने फायदा उठाया है।




Friday, 7 August 2015

पूरा हुआ प्रियंका का बदला

Embedded image permalink                                                                                                                                                                                           आज बॉलीवुड के साथ अमेरिकी शो करने के बाद वहां के लोगों के दिलों में राज करने वाली प्रियंका का वह बदला पूरा हो गया है जिसमें उनके रूप के कारण वहां पर कुछ लोगों ने उनका मजाक बनाया था। प्रियंका ने अमेरिका के मशहूर अमेरिकन शो क्वांटिको में लीड किरदार निभाया है और वह उसके दूसरे सीजन में भी लीड किरदार में ही हैं। 

कहानी नहीं अब चाहिए प्रमोशन



पिछले कुछ हफ्तों में रिलीज हुई फिल्मों के बारे में बात की जाए तो बाहुबली और बजरंगी भाईजान ही मन को भाई है। लेकिन नाम तो इन दोनों फिल्मों के अलावा और भी कई फिल्मों का हुआ है। खैर फिल्म का नाम और उसका लोकप्रिय हो जाना अब फिल्म की कहानी के आधार पर तय नहीं होता बल्कि फिल्म के प्रमोशन और मार्केटिंग की योजनाओं पर तय होता है। फिल्म मसान को ही ले लीजिए। रिचा चड्ढा की इस फिल्म को  एक ओर जहां काम में लोगों ने स्टैंडिग ऑडीशन देकर सम्मानित किया वहीं सोशल मीडिया ने इसे इतना प्रमोट किया कि लोग सिनेमाघरों में फिल्म देखने खिंचे चले आए। लेकिन प्रेमी जोड़ों को हटा दिया जाए तो बिना कहानी वाली इस फिल्म ने आधे घंटे में ही लोगों को बाहर निकलने पर मजबूर कर दिया। ऐसी स्थिति में दर्शक खुद को ठगा हुआ महसूस करते हैं। हालांकि यह हाल सिर्फ मसान का ही नहीं है बल्कि उन कई फिल्मों का है जिनके निर्मातानिर्देशक कहानी के बदले फिल्म के प्रमोशन और मार्केटिंग पर ज्यादा ध्यान देते हैं। इससे एक हद तक फिल्म पैसा तो कमा लेती हैलेकिन दर्शकों का भरोसा उसे नहीं मिल पाता।

Tuesday, 7 July 2015

शाहिद का विवाह

सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर और फेसबुक पर पूर दिन #ShahidKiShaadi ट्रेंड करता रहा जिसे देखते ही फॉरेन सहिद ने अपनी शादी की सेल्फ़ी फैंस के लिए अपलोड कर दी। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के इस न्यूली मैरिड कपल की शादी समारोह की तस्वीरों का जैसे हुजूम लग गया है.

Monday, 6 July 2015

सलमान की अपनी कैटरीना


सलमान खान जो कमिटंनेट कर लेते है उसके बाद वह खुद की भी नही सुनते। यह सिर्फ उनकी फिल्म का डाइलोग नही उनकी लाइफ का सच है।  तभी तो भले ही कैटरीना आज उनसे दूर हो लेकिन आज भी उन्हें काट की चिंता है. दरअसल, हुआ यूं कि सलमान के प्रोडक्शन हाउस में बन रही फिल्म हीरो इस साल चार सितंबर को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म के साथ ही सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड कटरीना कैफ की फिल्म फैंटम भी रिलीज होगी। जब बॉक्स ऑफिस पर इस टकराव के बारे में सलमान से पूछा गया तो उन्होंने कहा, कटरीना की फिल्म भी हमारी ही फिल्म है।

शाहिद की गन्दी बात


वायलेंट हुए शाहिद


साइलेंट  हो जा वरना मैं वायलेंट हो जाऊंगा।  शाहिद का यह डायलॉग सभी को याद होगा लेकिन लग रहा है अब बॉलीवुड में शाहिद  का करियर साइलेंट से वायलेंट  हो गया है। 

शाहिद  कपूर ने जब से हैदर की तब से उनकी निकल पड़ी है। एक और तो सालो तक अकेले रहने के बाद उनका घर बसने  जा रहा है  और वही अब बॉलीवुड के हिट स्टार में उनकी गिनती होने लगी है। तभी तक सालो से सालो से झलक मे अपने ठुमको से सभी को मदहोस करने वाली माधुरी की जगह  उन्होंने ले  ली है।
झलक के मंच पर पहली पर्फॉर्मन्स देते हुए शाहिद कुछ इस  नदाज़ में  नजर आए। शाहिद के बारे मैं १ चीज़ बड़ी दिल्चप्स है कि बचपन से वह अच्छे से वह  अच्छे डांसर है।  

Akshat Verma loses his head on the sets of Bombairiya



When Pia Sukanya cast real life Director Akshat Verma (writer of Delhi Belly) to play Director Arif Hussain in Bombairiya, she was not prepared for the intense ​​May heat to inspire such drama on set. As these pictures seem​s to show, Akshat​ Verma​ took offence at a T-shirt worn by ​a guy on the set -​ Gopi Ahuja​,​ who refused to change it as ​the Tshirt was a gift from Ravi Kishan.

​The offending item featured Homer Simpson who some people think bears a resemblance to Akshat​ Verma​.

Not long after, Pia ​sukanya who is the director of the film ​lost her cool and gave an impromptu exercise class t​o Akshat Verma and the Simpson guy to finally cool both of them down.

Saturday, 4 July 2015

सब्जी के लिए तरसती कंगना

कंगना रनोट आज बॉलीवुड की क्वीन है। आज उनके पास महंगी ड्रेस से लेकर डिजाइनर बैग और एक आलीशान घर है, लेकिन एक समय ऐसा था जब उनके पास खाने तक को पैसे नहीं होते थे। एक मुलाकात में कंगना ने अपने पुराने दिनों के बारे में कई भावुक करने वाले खुलासे किए। उन्होंने बताया कि उनके जिदंगी में कभी ऐसे दिन में आए जब उनके पास सब्जी लाने को तक पैसे नहीं होते थे और उन्हें अचार में अपना गुजारा करना पड़ता था। कंगना ने कहा कि आज भी कई बार उन्हें अपने पुराने दिन याद आते हैं और यह दिन उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। पर्दे पर बिंदास दिखने वाली कंगना असल में बहुत शर्मीली और सोच समझ कर अपनी बात कहती हैं। 



जारी है पढ़ाई
कंगना का कहना है कि आज भी जब उन्हें समय मिलता है तो वह कोई न कोई किताब पढ़ने लगती हैं। उन्हें लगता है कि एक बड़ी अभिनेत्री होने के नाते जब कोई उनसे कोई सवाल करे तो उन्हें उसका जवाब पता होना चाहिए। कंगना का कहना है कि आज उन्हें लगता है कि पढ़ाई का जीवन में क्या महत्व है। 

राजकुमार ने बनाया बप्पी के गहनों का मजाक



राजुकमार से कभी मिलने का मौका नहीं मिला, लेकिन उनके बारे में उनके कई साक्षात्कारों और उन पर लिखी किताबों से जानने का मौका मिला है। बॉलीवुड के बड़े लेखक दीप ने अपने एक साक्षात्कार में राजुकमार को घमंडी कहते हुए लिखा है कि आज भी नहीं भूला वह दिन जब राजकुमार ने मुझे देखे बिना ही अपने गेट से बाहर निकल जाने को कह दिया था। उसी से गलता है कि राजकुमार के दिमाग में स्टारडम कितनी हावी थी। आज राजकुमार की 19वीं पुण्यतिथि है, इसलिए उनके कुछ ख़ास किस्से का यहां जिक्र किया जा रहा है। सुना है कि राजकुमार ने एक बार धर्मेंद्र और जीतेंद्र को बंदर कह दिया था। दरअसल राजकुमार अक्सर साथी कलाकारों को गलत नाम से बुलाया करते थे और धर्मेंद्र को जीतेंद्र और जीतेंद्र को धर्मेंद्र पुकारते थे। एक दिन धर्मेंद्र को गुस्सा गया, तो राजकुमार ने कहा, "क्या फ़र्क़ पड़ता है, राजेंद्र हो या धर्मेंद्र, जीतेंद्र या बंदर, जानी राजकुमार के लिए सब बराबर हैं।"बप्पी लाहिड़ी से भी एक दिलचस्प किस्सा जुड़ा है, जब राजकुमार ने बप्पी को मंगलसूत्र पहनने की सलाह दी थी। एक बार एक पार्टी में राजकुमार ने बप्पी लाहिड़ी को देखा। पहले गौर से ऊपर से नीचे तक निहारा और बप्पी से कहा, "जानी बहुत अच्छे लग रहे हो। वाह शानदार। एक से बढ़कर एक गहने पहने हो। सिर्फ मंगलसूत्र की कमी रह गई है। वो भी पहन लेते।"

Thursday, 2 July 2015

लंबू करिश्मा टिंगू उपेन


इन दिनों स्टार प्लस पर रियलिटी कपल से रियल कपल बने करिश्मा और उपेन यानि की उपमा की जोड़ी धमाल मचा रही है। हल में दोनों अपनी जोड़ी को जितने और वोट मांगने के लिए मिले।






मुलाकात से लगा की उपेन भले ही करिश्मा जितने ड्रामे बज न हो लेकिन उससे काम भी नही है। बातों बातों मैं दोनों ने एक दूसरे की तारीफ की और कही कहीं पर एक दूसरे की शिकायत। लंबी कद स्लिम फिगर की करिश्मा से जब पूछा की उपेन के साथ उन्हें लंबाई की कोई दिक्कत तो नही होती। इस पर करिश्मा ने फॉरेन हंस कर कहा की नहीं सुकर है कि उनकी लम्बाई के सामने उपेन टिंगू नहीं हुए। जोकि अधिकतरलड़के हो जाते है। खेर अब इन दोनों की परफेक्ट जोड़ी नाच मैं काम आएगी की नही यह देखना बाकि है। 

Sunday, 28 June 2015

पछतावे मैं महेश भट्ट

महेश भट्ट को आज  के सिनेमा का सबसे उदारवादी और संगर्ष शील फ़िल्मकार माना  जाता है।  कुछ समय पहले हिंदुस्तान के दफ्तर मे जज उनसे मिली तो उनका उदारपन  भी देखा, लेकिन उनके एक इंटरव्यू ने मेरे मन मैं उनकी बसी तस्वीर को भर्मित कर दिया। अपने जीवन के उतार चढ़ाव मैं महेश अपनी बेटियों को तो अपने पास पाते  हैं पर अपने बेटे राहुल को अभी भी खुद से दूर रखने का पछतावा है उन्हें। उनका कहना है कि  राहुल के साथ मैंने ज्‍यादा बचपन नहीं गुजारा है। मैं घर से अलग हो गया था। वह मुझे बहुत याद करता था और शायद मुझसे गुस्सा भी था। जाहिर है अगर बाप उसकी मां को छोड़ कर किसी और औरत के साथ रहेगा तो उसे गुस्‍सा आएगा।मैंने भी उस वक़्त उसके दर्द को नजरअंदाज किया। और बाद मैं उस दर्द से उसे भर निकलने मैं मुझे बहुत मेहनत  करनी पड़ी। ‘पाप’ की शूटिंग के दौरान हम बाप-बेटे एक कमरे में डेढ़ महीने ठहरे तो रिश्‍ता कायम हुआ। मैंने बताया भी कि मुझे अपने पिता से जो शिकायत थी,वही मैंने तुम्‍हारे साथ कर दिया।मुझे  उस बात का बहुत पछतावा है,क्योंकि जो मुझ पर गुजरी थी वह मेरे बेटे पर नही गुजरनी चाहिए थी।