Saturday, 19 September 2015

सीधी पड़ गई आमिर की चाल


आमिर खान जो अपनी फिल्मों की रिलीज से पहले लोगों से लाखों कोसो दूर रहते हैं। उन्हें इस बार क्या हुआ कि वह फिल्म दंगल की रिलीज से पहले न सिर्फ इधर-उधर घूम रहे हैं बल्कि फैंस से भी मिल रहे हैं। अब हाल ही में वह अपने एक फैंस से मिले। तस्वीरें भी खिंचवाई और खिंचवाते ही उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। दरअसल फैंस से मिलना और उनके दुख दर्द सुनने में आमिर को दिलचस्पी हो न हो, लेकिन इस बार उन्होंने फिल्म की पब्लिसिटी और मार्केटिंग की योजना बदल दी है और इसी योजना के तहत वह जानबूझ कर फिल्म के बारे में लोगोें की जिज्ञासा बढ़ाने के लिए अपनी प्रर्दशनी करने पर लगे हुए हैं। हालांकि वह अपनी चाल में कामयाब भी हो रहे हैं। तभी तो जो फिल्म अभी आई ही नहीं लोगों को उसके बारे में न सिर्फ पता है बल्कि उसके बारे में चर्चा भी खूब हो रही है।

No comments:

Post a Comment