Monday, 15 June 2015

अमेरिका में भी इरफान का इम्तिहान

http://epaper.livehindustan.com/story.aspx?id=366367&boxid=58592612&ed_date=2015-6-16&ed_code=55&ed_page=6

इरफान खान की मशहूर हॉलीवुड फिल्म जुरासिक पार्क हाल ही में रिलीज हुई है और अब खबर है कि जल्द ही वह हॉलीवुड के एक टीवी शो में लीड किरदार निभाने जा रहे हैं। अपनी इस कामयाबी पर इरफान कहते हैं कि हर बार जिंदगी मेरा इम्तिहान ले रही है और मेरी खुशकिस्मती है कि मैं इन सभी में पास हो रहा हूं।




मुझे लगता है कि हम अपनी जिंदगी में इतना कचरा फैला देते हैं कि जब हम इसे साफ करते हैं तो जिदंगी को एक नया मोड़ मिल जाता है। यह कहना है लंबे सघर्ष के बाद  सफल हुए अभिनेता इरफान खान का। इरफान की जिंदगी में अब ऐसा मोड़ आ गया है कि अब न सिर्फ वह बॉलीवुड के बल्कि हॉलीवुड में भी एक बड़ा नाम बन गए हैं। खबर है कि इरफान खान को अब एक इंटरनेशनल शो में साइन कर लिया गया है। चर्चा है कि वह बाफ्टा अवॉर्ड विनिंग शो ट्रू डिटेक्टिव के दूसरे सीजन में नजर आएंगे। पिछले सीजन में इस शो में लीड अभिनेता का किरदार निभाया था पॉपुलर स्टार मैथ्यू मेकोनघे ने। हॉलीवुड में तो इरफान का दबदबा बहुत पहले से है। वह द माइटी हार्ट, द नेमसेक, स्लमडॉग मिल्यनेर, द अमेजिंग स्पाइडरमैन, और द लाइफ ऑफ पाई जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं और अब तो इरफान की फिल्म जुरासिक वल्र्ड भी रिलीज हो गई है। इसमें उन्होंने जुरासिक वल्र्ड के मालिक साइमन मसरानी का किरदार निभाया है। अब तक बॉलीवुड के किसी भी एक्टर ने किसी हॉलीवुड फिल्म में इतना लंबा किरदार नहीं निभाया। इरफान ही इंडस्ट्री के एक ऐसे एक्टर हैं, जो किसी अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट में बेहद अहम भूमिका निभा रहे हैं। यही वजह है कि अंतरराष्ट्रीय निर्माताओं ने अब अपने लोकप्रिय शो टू्र डिटेक्टिव के लिए इरफान से सपंर्क किया है। कुछ ही दिन पहले लंचबॉक्स स्टार ने कहा था कि वह किसी ऐसे इंटरनेशनल शो का हिस्सा बनना चाहते हैं, जहां वह खुद को एक्सप्लोर कर सकें और अब उनकी यह ख्वाहिश भी पूरी हो गई है। इस बारे में बात करते हुए इरफान ने कहा, हाल ही में मैंने इस शो का पहला सीजन देखा और इसे देखकर मैं इसका फैन हो गया हूं। हालांकि इरफान ने यह खुलासा नहीं किया कि शो के निर्माताओं से उनकी बातचीत चल रही है। उन्होंने बस इतना कहा कि अगर मुझे इसमें काम करने का मौका मिलता है तो मैं इसमें खुशी-खुशी काम करूंगा। हालांकि अब देखना होगा कि अमेरिकन टीवी शो में काम करके इरफान अपने इस इम्तिहान में पास हो पाते हैं कि नहीं।


No comments:

Post a Comment